साहिबाबाद: एलिवेटेड रोड पर ड्रेन चैनल की मरम्मत से अब नहीं होंगे हादसे
साहिबाबाद में एलिवेटेड रोड पर कनावनी पुलिया के पास इंदिरापुरम उतरने वाली लेन पर टूटे ड्रेन चैनल की मरम्मत कर दी गई है।

एलिवेटेड रोड पर कनावनी पुलिया के पास कराई गई ड्रेन चैनल की मरम्मत। जागरण
HighLights
एलिवेटेड रोड पर ड्रेन चैनल की मरम्मत हुई।
कनावनी पुलिया के पास हादसे रुकेंगे अब।
दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर कनावनी पुलिया के पास इंदिरापुरम उतरने वाली लेन पर ड्रेन चैनल के उखड़े होने से आए दिन हादसे हो रहे थे।
यातायात पुलिस ने संबंधित विभागों की मदद से इस ड्रेन चैनल की मरम्मत करा दी है। अब इस चैनल की वजह से सड़क हादसे नहीं हो सकेंगे।
डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कनावनी के ऊपर एलिवेटेड रोड पर इंदिरापुरम उतरने वाली लेन पर ड्रेन चैनल उखड़ा हुआ था। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे थे और हादसों का शिकार सबसे अधिक दोपहिया वाहन चालक हो रहे थे।
प्रदेश में चल रहे जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक के तहत सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मद्देनजर इंदिरापुरम को क्रिटिकल थाने के रूप में चिह्नित किया गया। इसके साथ ही संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस चैनल को सही करा दिया गया। इसके सही होने से अब यहां होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी।
