विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के नाईपुरा में नया बिजली घर तैयार, लोनी के 550 उद्योगों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 23 Aug 2026 08:38 AM (IST)

गाजियाबाद के लोनी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती से जूझ रही इकाइयों को जल्द राहत मिलेगी। नाईपुरा में 10 एमवीए ...और पढ़ें

नए बिजली घर का निर्माण नाईपुरा में किया गया है। AI जनरेटेड

नए बिजली घर का निर्माण नाईपुरा में किया गया है। AI जनरेटेड

HighLights

  1. लोनी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

  2. नाईपुरा में 10 एमवीए का नया बिजली घर स्थापित।

  3. 550 औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध आपूर्ति का लाभ।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में लोनी के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही औद्योगिक इकाइयों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत प्रस्तावित 10 एमवीए क्षमता के नए बिजली घर का निर्माण नाईपुरा में किया गया है। बिजली घर शुरू होने के बाद आर्य नगर, लोनी एस्टेट और नीलम कंपाउंड क्षेत्रों में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

यूपीसीडा से भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी

मुख्य अभियंता नरेश कुमार भारती ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत पहले लोनी एस्टेट औद्योगिक क्षेत्र में बिजली घर स्थापित करने का प्रस्ताव था। यह क्षेत्र यूपीसीडा के अंतर्गत आता है, लेकिन वहां बिजली घर निर्माण के लिए यूपीसीडा से भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी।

550 औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा लाभ 

इसके बाद नाईपुरा बिजली घर परिसर में अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने पर वहीं नए बिजली घर का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि नए 10 एमवीए बिजली घर के चालू होने से करीब 550 औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते बिजली भार को देखते हुए नए बिजली घर की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके संचालन से मौजूदा बिजली घरों पर भार कम होगा और फाल्ट या अन्य कारणों से होने वाली बिजली कटौती में भी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही उद्योगों को जरूरत के अनुसार बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।