विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

Published: Wed, 19 Aug 2026 07:18 PM (IST)

ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे। विक्रम एन्क्लेव, टीला मोड़ और शालीमार गार्डन में आपूर्ति बाधित हुई, जिससे गर्मी में दिक्कतें बढ़ीं।

विक्रम एन्क्लेव में फाल्ट ठीक करता विद्युत कर्मी

विक्रम एन्क्लेव में फाल्ट ठीक करता विद्युत कर्मी

HighLights

  1. ट्रांस हिंडन में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या।

  2. विक्रम एन्क्लेव में ट्रांसफार्मर फाल्ट, आपूर्ति तीन घंटे में बहाल।

  3. टीला मोड़, शालीमार गार्डन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में बुधवार को भी लोगों को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की परेशानी से जूझना पड़ा। बिन बिजली के गर्मी में रहने के साथ ही लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि रोजाना की कटौती से राहत नहीं मिल रही है।

विक्रम एन्क्लेव में ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण बिजली कटौती हुई, हालांकि फाल्ट होते ही विद्युत कर्मी ठीक करने में जुट गए थे। तीन घंटे में ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर ली गई।

टीला मोड़ की इंद्रप्रस्थ कालोनी में सुबह से ही लो-वोल्टेज का सिलसिला शुरू हो गया। कालोनी के रमेश ठाकुर ने बताया कि रोजाना बिजली कटौती की समस्या रहती है।

कटौती नहीं तो लो-वोल्टेज करता है परेशान

जब कटौती नहीं होती तो लो-वोल्टेज की समस्या हो जाती है। लो-वोल्टेज के कारण गर्मी से बचाव के उपकरण नहीं चला पाते। आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है।

शालीमार गार्डन में भी दिनभर में करीब चार घंटे बिजली कटौती हुई। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि इक्का-दुक्का इलाकों में फल्ट के कारण कटौती की शिकायत आई थी। आपूर्ति सामान्य कर ली गई है।