नवरात्र में गाजियाबाद के बाजारों में बढ़ी रौनक, व्रत के सामान और फल हुए महंगे
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही गाजियाबाद के बाजारों में फलों और व्रत की सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। इससे ...और पढ़ें
-1791827376808_m.webp)
गाजियाबाद में फल की दुकान, जागरण
HighLights
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ी।
फल और व्रत की सामग्री के दाम अचानक बढ़े।
श्रद्धालुओं के दैनिक खर्च पर महंगाई का असर।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना तेज हो गई है और घर-घर में श्रद्धालु व्रत रख रहे हैं।
नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर फलाहार करने वालों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है। बाजार में व्रत से जुड़ी खाद्य सामग्री की मांग अचानक बढ़ गई है।
अचानक बढ़ गए फलों के दाम
बाजार में सेब, अनार, केला, पपीता जैसे फलों के साथ कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना और मूंगफली की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदारों के अनुसार नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है।
बढ़ गया रोज का खर्च
व्रत के दौरान श्रद्धालु फल, दूध, दही, मेवा और फलाहारी नमकीन का सेवन करते हैं। ऐसे में परिवार में व्रत रखने वालों की संख्या के हिसाब से रोज का खर्च बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक बाजार में यही भीड़ बनी रहेगी।
नवरात्र में व्रत महिलाओं के लिए फलाहार में फलों का विशेष महत्व है। सेब और अनार जैसे फलों के दाम अधिक होने पर खरीदारी का बजट प्रभावित हो सकता है।-सुनीता, स्थानीय निवासी
शारदीय नवरात्र में पूजा की सामग्री के साथ कुट्टू का आटा, साबूदाना और सिंघाडे का आटा भी खरीदना पड़ रहा है। इन वस्तुओं के भाव बढ़ने से खर्च और अधिक बढेगा।- कांति देवी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 215 करोड़ के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मंजूरी, दो बड़े नालों का होगा निर्माग
