मसूरी फ्लाईओवर पर भीषण टक्कर, टेंपो केबिन में फंसे दो लोगों को दमकल ने बचाया
गाजियाबाद के मसूरी फ्लाईओवर पर दो मालवाहक टेंपो की टक्कर हो गई, जिसमें एक टेंपो के केबिन में दो लोग ...और पढ़ें
HighLights
मसूरी फ्लाईओवर पर दो मालवाहक टेंपो में टक्कर हुई।
एक टेंपो के केबिन में दो लोग बुरी तरह फंसे।
दमकल टीम ने हाइड्रोलिक कटर से सुरक्षित बाहर निकाला।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मसूरी थाने के सामने फ्लाईओवर पर सुबह दो मालवाहक टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक टेंपो के केबिन में दो लोग बुरी तरह फंस गए।
सूचना पर पहुंची दमकल की रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक कटर और स्प्रेडर की मदद से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी
आज सुबह करीब पौने छह बजे बिजनौर से दिल्ली जा रहा अशोक लेलैंड टेंपो मसूरी थाने के सामने फ्लाईओवर पर खड़ा था। इसी दौरान शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जा रहे टेंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरे वाहन के इंजन वाला अगला हिस्सा अंदर की ओर धंस गया और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सुनील कुमार और जोगेंद्र सिंह अंदर फंस गए।
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सीएफओ सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक सूचना मिलने पर फायर स्टेशन कोतवाली से रेस्क्यू टीम हाइड्रोलिक उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। दोनों लोग केबिन में मलबे के बीच फंसे हुए थे।
दमकलकर्मियों ने सावधानीपूर्वक क्षतिग्रस्त लोहे के हिस्सों को काटकर और फैलाकर रास्ता बनाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में गैस सिलिंडर फटा, कच्चे मकान की छत ढही; आग लगने से 6 साल का मासूम झुलसा
