विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: विधायक के कार पर पत्थर फेंकने के मामले अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस  

By Vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Wed, 21 Oct 2026 02:55 PM (IST)

गाजियाबाद के प्रताप विहार में विधायक संजीव शर्मा की कार पर पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने चालक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विधायक के कार पर पत्थर फेंकने के मामसे में पुलिस ने दर्ज किया केस ( एआई जेनरेटेड इमेज )

विधायक के कार पर पत्थर फेंकने के मामसे में पुलिस ने दर्ज किया केस ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. विधायक संजीव शर्मा की कार पर पथराव हुआ।

  2. चालक नवीन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।

  3. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विनित, गाजियाबाद। प्रताप विहार में विधायक संजीव शर्मा की कार पर पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने चालक नवीन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार चालक और युवकों के बीच विवाद के बाद पत्थर फेंके गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमले में नवीन हो गए चोटिल

घटना सोमवार रात की है। शहर विधायक संजीव शर्मा प्रताप विहार स्थित कृष्णा विहार अपार्टमेंट के पास आयोजित मां भगवती जागरण में शामिल होने पहुंचे थे। वह ज्योति जलाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर गए थे, जबकि उनकी कार कुछ दूरी पर खड़ी थी।

आरोप है कि इसी दौरान वहां रहने वाले युवकों ने कार पर पत्थर फेंक दिए। दो पत्थर कार पर लगे, जबकि एक पत्थर चालक नवीन को लगा, जिससे वह चोटिल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि कार चालक नवीन और युवकों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसी के बाद पत्थर फेंकने की घटना हुई।

पुलिस ने नवीन की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिस मकान में संदिग्ध युवक रहते थे, वहां से पत्थर भी मिले थे।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। विवाद की वजह और घटना में उनकी भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सिवान में दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील गानों पर डांस, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR