गाजियाबाद: लापता डॉग्स 'ओरियो' और 'लूना' की तलाश में लगे पोस्टर, ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन से 'ओरियो' और 'लूना' नाम के दो देसी डॉग्स लापता हो गए हैं, जिन्हें आखिरी ...और पढ़ें
-1791021461014_m.webp)
डॉग्स 'ओरियो' और 'लूना' को ढूंढने पर मिलेगा 50 हजार का इनाम। AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में 'ओरियो' और 'लूना' नामक दो डॉग्स लापता।
मालिकों ने तलाश के लिए पोस्टर लगाए, इनाम की घोषणा।
दोनों डॉग्स की जानकारी देने पर 50,000 रुपये का नकद इनाम।
हसीन शाह, गाजियाबाद। गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में इंसान और बेजुबानों के प्यार की एक बेहद भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है।
एक व्यक्ति के दो देसी डॉग्स, 'ओरियो' और 'लूना', अचानक लापता हो गए हैं। इन्हें आखिरी बार गुरुवार 16 जुलाई को एक साथ देखा गया था। माना जा रहा है कि दोनों बेजुबान अब भी एक-दूसरे के साथ ही कहीं भटक रहे होंगे।
इनाम देने का एलान
इन डॉग्स के मालिक ने अपने प्यारे साथियों को वापस पाने के लिए पूरे क्षेत्र में पोस्टर लगाकर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। मालिकों ने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए इनाम देने का एलान भी किया है।
50000 का मिलेगा इनाम
बताया कि किसी भी एक डॉग के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, यानी दोनों कुत्तों को सही सलामत वापस दिलाने वाले को कुल 50000 रुपये की इनाम राशि मिलेगी।
गले में काले रंग का कॉलर
गुमशुदा डॉग्स में पहला पांच साल का नर 'ओरियो' है, जो स्वस्थ और काले-सफेद रंग का है। उसके सिर पर सफेद पट्टी है, शरीर पर काले-धूसर धब्बे हैं और गले में काले रंग का कॉलर है।
वहीं, दूसरी पांच साल की फीमेल 'लूना' है, जो स्टेरलाइज्ड है। सफेद और क्रीम रंग की लूना के कान क्रीम रंग के हैं, शरीर पर धब्बे हैं और उसने गले में लाल रंग का कॉलर पहन रखा है।
मालिक का दावा है कि दोनों डॉग्स बेहद मिलनसार हैं, हालांकि डर के मारे भाग सकते हैं। अगर आपको ये कहीं दिखें तो इन्हें सुरक्षित पकड़कर संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिला 'न्यू सुपर फैटी हैवीवेट चैंपियन', 'गूगू' को हराने वाली 'गोला' को मिले 66954 वोट; जीत से पहले हुई मौत
