दिल्ली को मिली 'न्यू सुपर फैटी हैवीवेट चैंपियन', 'गूगू' को हराने वाली 'गोला' को मिले 66954 वोट; जीत से पहले हुई मौत
दिल्ली को अपनी 'नई सुपर हेवीवेट चैम्पियन' गोला मिली है, जिसने सबसे फैट डॉग प्रतियोगिता में 66,954 वोट पाकर जीत ...और पढ़ें

ऑनलाइन और ऑफलाइन हुई प्रतियोगिता में दिल्ली के हौज खास स्थित एसडीए मार्केट की सबसे फैटी डॉगी गोला को कुल 66,954 वोट मिले।
HighLights
गोला ने दिल्ली की 'सबसे फैट डॉग' प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन वोटिंग में 39,904 वोट मिले।
हालांकि, परिणाम आने से पहले ही लोकप्रिय स्ट्रीट डॉग गोला का निधन।
गौरी शर्मा, नई दिल्ली। दिलवालों के शहर दिल्ली को एक 'नई सुपर हेवीवेट चैम्पियन' मिली है। नाम है उसका गोला। हालांकि, वजनी कुत्तों की प्रतियोगिता को जीतने से पहले ही उसकी मौत भी हो गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन हुई प्रतियोगिता में गोला को कुल 66,954 वोट मिले। वहीं, रनर रहे गूगू को 27,046 वोट मिले। मुकाबले में 39,908 वोट से जीत दर्ज की गई।
बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट डॉग थी गोला
राजधानी के हौज खास स्थित एसडीए मार्केट में इन दिनों एक स्ट्रीट डॉग का नाम हर जुबान पर है। दिल्ली के 'सबसे फैट डॉग' का खिताब जीतने के लिए आयोजित एक बेहद अनोखी प्रतियोगिता में 'गोला' नाम की स्ट्रीट डॉग ने बाजी मार ली है। लगभग 75 किलो वजनी गोला इलाके की एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट डॉग थी, जिसने साकेत के धाकड़ दावेदार 'गूगू' को कड़े मुकाबले में पछाड़कर यह ट्रॉफी अपने नाम की।

डिजिटल से लेकर सड़कों तक चला चुनावी प्रचार
इस मजेदार और अनोखे कॉन्टेस्ट में पूरी दिल्ली से अलग-अलग नस्लों और इलाकों के कुल 64 डॉगीज को मैदान में उतारा गया था। गोला को चैंपियन बनाने के लिए उसके प्रशंसकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। समर्थकों ने इंटरनेट पर मीम्स, पोस्ट्स और अपील के जरिए जमकर माहौल बनाया। देखते ही देखते पूरा मुकाबला वायरल हो गया। मुकाबला इतना दिलचस्प था कि फाइनल राउंड में गोला को रिकॉर्ड तोड़ 66,954 वोट मिले।

ऑनलाइन-ऑफलाइन वोटिंग से फैसला
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें विजेता का चुनाव केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं था। आयोजकों ने ऑनलाइन वोटिंग के साथ-साथ दिल्ली के वसंत विहार, कमला नगर, पंजाबी बाग के कैफे में पोलिंग बूथ भी बनाए थे। गोला की इस धमाकेदार जीत के बाद से ही एसडीए मार्केट में उसके चाहने वाले खुशी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, परिणाम आने से पहले ही गोला की मौत पर सभी अफसोस भी जाहिर कर रहे हैं।

गूगू ने तारा को दी थी मात
बता दें कि प्रतियोगिता के दौरान अपनी मृत्यु के बावजूद गोला प्रतियोगिता में बनी रही और अंतत: खिताब अपने नाम किया। गूगू ने कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में तारा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
