विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश राणा केस के बाद गाजियाबाद में विशेष चिकित्सा बोर्ड गठित, गंभीर मरीजों की होगी निगरानी

Published: Fri, 03 Jul 2026 03:16 PM (IST)

हरीश राणा के इच्छा मृत्यु केस के बाद, गाजियाबाद में द्वितीय चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड ...और पढ़ें

गाजियाबाद में द्वितीय चिकित्सा बोर्ड गठित। एआई जनरेटेड

गाजियाबाद में द्वितीय चिकित्सा बोर्ड गठित। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हरीश राणा केस के बाद द्वितीय चिकित्सा बोर्ड गठित।

  2. गंभीर रूप से बीमार मरीजों की निगरानी करेगा बोर्ड।

  3. सीएमओ डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य की अध्यक्षता में बना।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। हरीश राणा की इच्छा मृत्य के केस के बाद ऐसे मामलों को अब गंभीरता से लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में ऐसे केसों की निगरानी के लिए द्वितीय चिकित्सा बोर्ड गठित कर दिए गए हैं।

गाजियाबाद में सीएमओ डॉक्टर सचिन चन्द्र वैश्य की अध्यक्षता में गठित किए गए बोर्ड में सात विशेषज्ञों को नामित किया गया है। इनमें फिजिशियन, आर्थोपेडिक, ईएनटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक और सर्जन को शामिल किया गया है।

प्रदेश और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

यह बोर्ड प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में आने वाले हर ऐसे मरीज की निगरानी करेंगे जो चिकित्सकीय सहायता के बाद भी ठीक नहीं हो रहे है। उठने, बैठने और बोलने में असमर्थ हो चुके है। प्रयास किया जाएगा कि उचित इलाज का प्रबंध किया जाए। ऐसा न होने पर बोर्ड द्वारा ऐसे मामलों की रिपोर्ट प्रदेश और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इच्छा मृत्य की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।

यह भी पढ़ें- हरीश राणा की इच्छा मृत्यु के बाद परिवार का बड़ा फैसला, दिल का वॉल्व और कॉर्निया किए दान; SC ने की सराहना

सीएमओ डॉक्टर सचिन चन्द्र वैश्य ने बताया कि यह बोर्ड जिले के ऐसे मरीजों की घर से लेकर अस्पताल तक निगरानी करेगा। इस संबंध में अस्पतालों को अलग से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।