विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में रैगिंग से MBA छात्र की हालत बिगड़ी, 4 दिन ICU में रहा; पिता की शिकायत पर एक्शन

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:56 AM (IST)

गाजियाबाद की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्र को रैगिंग के नाम पर प्रताड़ित किया गया, जिससे उसे चार दिन आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा। छात्र के पिता ने सीनियर छात्रों, हॉस्टल वार्डन और डीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गाजियाबाद में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

गाजियाबाद में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

HighLights

  1. गाजियाबाद क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्र को रैगिंग का शिकार बनाया गया।

  2. सीनियर छात्रों ने प्रताड़ित किया, चार दिन आईसीयू में भर्ती रहा।

  3. पिता ने सीनियर छात्रों, वार्डन और डीन पर शिकायत दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के छात्रावास में रैगिंग के नाम पर एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

आरोप है कि सीनियर समेत तीन छात्रों ने उसे इस कदर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चार दिन तक आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा।

पांच के खिलाफ केस दर्ज 

छात्र के पिता ने मामले में हॉस्टल वार्डन और कॉलेज के डीन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनकी शिकायत पर नंदग्राम थाने में तीन छात्रों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सुल्तानपुर के पुरुषोत्तमपुर निवासी शिव कुमार मिश्रा का बेटा सत्यम मिश्रा मरियमनगर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के छात्रावास में रहता है।

उत्पीड़न का आरोप लगाया

पिता का आरोप है कि 11 नवंबर को छात्रावास के क्राइस्ट हाल स्थित कमरा नंबर 313 में उसके साथ गंभीर घटना हुई। इसमें सीनियर छात्र हर्षित, मुनीब और प्रथम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

वहीं, शिकायत में कहा गया है कि प्रताड़ना के चलते सत्यम की हालत बिगड़ गई और उसे चार दिन तक आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। 26 नवंबर को कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें बैठक के लिए बुलाया था। इस दौरान डीन ने कहा कि उन्हें कॉलेज में हो रही प्रताड़ना की कोई जानकारी नहीं है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला

पिता का आरोप है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत ई-मेल के माध्यम से कुलपति, वार्डन और कॉलेज के संबंधित अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कार्रवाई को लेकर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उन्होंने मामले में साक्ष्य मिटाने और आरोपियों को बचाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता की शिकायत ओर नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।