विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल के सामने लगे विरोध में नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:49 PM (IST)

गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल का सड़क उद्घाटन के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. महापौर सुनीता दयाल का सड़क उद्घाटन के दौरान विरोध।

  2. विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

  3. पुलिस विरोध करने वाले व्यक्ति की तलाश में सक्रिय।

जागरण संवाददाता,गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल का कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने का मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार विजयनगर क्षेत्र के अकबरपुर बहराम पुर में शनिवार को महापौर सड़क का उद्घाटन करने पहुंची थी।

लोगों ने उनके स्वागत के लिए ढोल भी मंगवाए थे लेकिन एक व्यक्ति ने महापौर का कड़ा विरोध किया। इतना ही मेयर मुर्दाबाद का नारा लगाने लगा। वीडियो में बीजेपी के विरोध में भी उक्त व्यक्ति बोलता दिख रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा किया गया विरोध पूर्व निर्धारित था या अचानक,इसका पता लगाया जा रहा है।

मेयर की ओर से वीडियो पर नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

महापौर की और से इस वीडियो को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वो वीडियो प्रसारित होने के बाद थाना क्रॉसिंग पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पता चला है उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड की कनेक्टिविटी होगी आसान, 900 मीटर सड़क पर खर्च होंगे 5.61 करोड़