विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड की कनेक्टिविटी होगी आसान, 900 मीटर सड़क पर खर्च होंगे 5.61 करोड़

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:47 PM (IST)

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड तिराहे तक 900 मीटर लंबी सड़क का 5.61 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड तिराहे तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते जीडीए वीसी। सौ- जीडीए

क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड तिराहे तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते जीडीए वीसी। सौ- जीडीए

HighLights

  1. 900 मीटर लंबी सड़क का 5.61 करोड़ में सुदृढ़ीकरण।

  2. तीन माह में तैयार होगी, यातायात होगा सुगम।

  3. आउटर रिंग रोड और स्टेडियम को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से आउटर रिंग रोड तिराहे तक जाने वाली 900 मीटर लंबी सड़क अब नए स्वरूप में नजर आएगी।

प्राधिकरण 45 मीटर चौड़ी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 5.60 करोड़ 99 हजार 777 रुपये खर्च कर रहा है। निर्माण कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क तैयार होने के बाद प्रस्तावित आउटर रिंग रोड और स्टेडियम तक शहर के आंतरिक क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने मुख्य अभियंता आलोक रंजन और संबंधित अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता देखी तथा अधिकारियों को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए काम निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए।

प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के तैयार होने के बाद यह सड़क महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में काम करेगी। इससे शहर के आंतरिक हिस्सों से आउटर रिंग रोड तक यातायात को सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा।

आउटर रिंग रोड से सटा प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी इसी मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। आउटर रिंग रोड बनने के बाद बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाला यातायात मुख्य आबादी वाले मार्गों पर आने के बजाय रिंग रोड से आगे निकल सकेगा।

इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव घटने की उम्मीद है। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में लगने वाले जाम और यातायात दबाव में भी राहत मिल सकती है।

सेंट्रल वर्ज पर 45 लाख की लाइटिंग

यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क के सेंट्रल वर्ज पर करीब 45 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। दोनों किनारों पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी है। इसके लिए जीडीए आगणन तैयार कर रहा है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था का काम कराया जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने अधिकारियों को सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के कार्यों में आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मार्ग को भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाए, ताकि आउटर रिंग रोड और क्रिकेट स्टेडियम को कनेक्टिविटी देने के साथ शहर के यातायात संचालन में भी इसका प्रभावी उपयोग हो सके।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में सुस्ती पर भड़के सीएम योगी, PWD और जल निगम के अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

यह भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा सड़क निर्माण में बाधा डालने पर हिमाचल हाई कोर्ट का संज्ञान, DC और SP किन्नौर को एक्शन का निर्देश