विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम्हारे यहां मजार को कोई नहीं मानता', गाजियाबाद महापौर ने खादिम मां-बेटे को जमकर लगाई लताड़

Published: Mon, 02 Mar 2026 07:06 PM (IST)

गाजियाबाद की महापौर ने लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे एक मजार से मां-बेटे को हटा दिया। महापौर ने अवैध कब्जे और व्यावसायिक गतिविधियों पर नाराजगी जताई।

लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे मजार हटाने का निर्देश देतीं महापौर सुनीता दयाल। वीडियो ग्रैब

लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे मजार हटाने का निर्देश देतीं महापौर सुनीता दयाल। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. महापौर ने लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे मजार हटाई

  2. अवैध कब्जे और व्यावसायिक गतिविधियों पर जताई नाराजगी

  3. एक सप्ताह में जगह खाली करने का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे मजार के खादिम मां-बेटे को महापौर ने जमकर लताड़ लगाई। महापौर ने दोनों को मजार सामान समेटकर भगा दिया। महापौर ने कहा कि सारी मजार तुड़वा दूंगी। महापौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में एक महिला मजार के बाहर चारपाई पर बैठी है। उसका बेटा मजार के बाहर खड़ा है। मजार के बाहर रस्सी पर चादरें लटक रही हैं। एक मेज पर प्रसाद रखा है। तभी महापौर कहती दिख रहीं है कि कैसे लगाया ये। रहेगा कोई नहीं इसमे। गुंडागर्दी कर रहा है सड़क पर बैठकर। उठाओ इसे। देख ना लूं यहां। रहेगा कोई नहीं इसके अंदर। खाली कराओ। सारी तुड़वा दूंगी। वो पड़ी रहेगी अपनी जगह मजार। तुम्हारे यहां मजार मानते हैं? तुम्हारे यहां कोई नहीं मानता मजार। अल्लाह को मानते हैं। अल्लाह तो ऊपर है। वह प्रसाद और चादर के लिए कहती हैं कि उठा लो इसे। इसे खाली कर देना।

चारपाई पर बैठी महिला के लिए बेटे से कहती हैं क्यों ये तेरी मां है तो घर क्यों नहीं रखता अपनी मां को। यहां बैठाकर रखता है बुढ़िया को। घर पर सेवा करो। देख ना लूं दोबारा तुझे यहां पर। इलाज कर दूंगी, याद रखेगा। कभी चलवा दूं सड़क पर मजार।

महापौर ने इस बारे में बताया कि ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से निर्माण कर मजार पर महिला चादर व प्रसाद से कमाई कर रही थी। एक सप्ताह के भीतर इस स्थल खाली करने के निर्देश दिए हैं। यदि खाली नहीं किया जाता है तो बलपूर्वक हटवा दिया जाएगा। महिला दानपात्र, अगरबत्ती और चादर की दुकान लगाकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित कर रही थी। मजार पर ही रहने की व्यवस्था भी कर ली गई थी।