विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में इंटर-कम्युनिटी मैरिज का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने दामाद की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Published: Tue, 31 Mar 2026 12:05 PM (IST)

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक युवक नितिन राठी की हत्या कर शव ...और पढ़ें

हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव। सांकेतिक तस्वीर

हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. ससुराल पक्ष ने युवक नितिन राठी की हत्या की।

  2. विवाद सुलझाने के बहाने ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। दंपती में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

ससुराल पक्ष के लोग युवक को फैसले के लिए लेकर ला रहे थे। रास्ते में हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की गीतांजलि विहार कालोनी में रहने वाले नितिन राठी ने एक वर्ष पहले दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

कहासुनी के बाद की हत्या 

विवाद की जानकारी युवती ने अपने मायका पक्ष को दी। वह विवाद समाप्त कराने गीतांजली विहार पहुंचे। जहां से नितिन को अपने साथ लेकर टीला मोड़ थाना क्षेत्र में फर्ररूखनगर रोड पर चले गए। जहां रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी नितिन से कहासुनी हो गई।

जिसपर ससुरालपक्ष के लोगों ने उनकी हत्या करने के बाद शव सड़क पर फेंक दिया। एसएपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरतार किया गया है। अन्य कर तलाश जारी है। जल्द हत्या में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: समस्तीपुर में अधेड़ की हत्या कर शव फेंका, तेजाब डालकर जलाया चेहरा

यह भी पढ़ें- सीतापुर में युवती की हत्या कर शव फेंका... शरीर पर मिले गहरे घाव, ऑनर किलिंग का शक