गाजियाबाद के रावली रोड मेन बाजार का हाल बेहाल, जर्जर तार, आवारा पशु और गंदगी से व्यापारी परेशान
गाजियाबाद के रावली रोड स्थित मेन बाजार के व्यापारी गंदगी, जर्जर बिजली के तारों और आवारा पशुओं जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
-1791367766539_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
मेन बाजार में गंदगी, आवारा पशु और जर्जर तार बड़ी समस्या।
पार्किंग, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की कमी से लोग परेशान।
व्यापारियों की मांगों पर नगर पालिका से कार्रवाई का आश्वासन।
संवाद सहयोगी, गाजियाबाद। रावली रोड स्थित मेन बाजार के व्यापारी व स्थानीय लोग इन दिनों तमाम तरह ही परेशानियों का सामना कर रहें हैं।
नगर के प्रमुख बाजारों में एक होने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सेवाओं के मामले में हर प्रकार से वंचित हैं। स्वच्छता अभियान में व्यस्त बाजार के सफाईकर्मी हफ्तों के लिए नदारद रहते हैं।
इन परेशानियों का करना पड़ रहा सामना
सड़क किनारे घूमते पशु वाहन चालकों को निकलना कठिन कर देते हैं। मार्केट में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है।बाजार में लगे बिजली के खंभे के जर्जर तार खतरनाक तरीके से झूलते हैं। कोई बड़ा वाहन आने ही स्थिति में तार से वाहन के छूने के हालत पैदा हो जाते हैं।
बाजार में झूलते बिजली के तार के कारण हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा न होने के चलते यहां आने वाले लोगों को खरीदकर पानी पड़ता है। मार्केट के व्यापारी लंबे से वहां वाटर कूलर व सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
परेशानी पर बोले लोग
बाजार के व्यापारी के संगठन कई बार अलग अलग मंचों से यहां की समस्या के समाधान के लिए मांग कर चुके हैं। व्यापारियों से मिलते समय से तो अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन दे देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।– अंकित गर्ग
सड़क पर घूमते आवारा पशु कई दुकानों के सामने खड़े होकर रास्ता रोक लेते हैं,जिसके ग्राहकों को आने में परेशानी होती है। कई बार आक्रामक होकर पशु स्थानीय लोगों व यहां आने वाले ग्राहकों पर हमला कर चुके हैं। इस संबंध में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है- मोहित
अधिकारी का वर्जन
नगरपालिका का प्रत्येक विभाग जन समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं । सफाई के लिए कर्मियों के अलावा वाहन भी प्रतिदिन निश्चित क्षेत्र में भेजे जाते हैं। लोगों को जानकारी देने के लिए वाहनों पर स्पीकर भी लगाए गए हैं। आवारा पशुओं व बंदरों की समस्या के निस्तारण के लिए भी लगातार अभियान चलाए जाते हैं। मेन बाजार के व्यापार से अक्सर बात होती रहती है। सभी समस्याओं पर काम किया जा रहा है।– डा शैलेंद्र कुमार,ईओ, नगरपालिका
