विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी: तीन दिन में दो महिलाओं की हत्या, आरोपितों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Published: Tue, 28 Jul 2026 07:42 PM (IST)

लोनी और ट्रोनिका सिटी में तीन दिन के भीतर दो महिलाओं की हत्या के मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रोनिका सिटी व लोनी थाना क्षेत्र में तीन दिन में हुई दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। पुलिस ने जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की घटना

बिहार मुजफ्फरपुर निवासी प्रमिला उर्फ सुशीला ने 10 दिन पहले पूजा कालोनी में मकान किराए पर लिया था। सोमवार दोपहर उनका कई दिन पुराना शव बंद मकान में फर्श पर पड़ा मिला था।

मृतका के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। जिससे आशंका जताई गई कि उनकी गला घोटकर हत्या करने के बाद आरोपित मकान को ताला लगाकर फरार हो गया है। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर जांच उपयोगी नमूने एकत्र किए थे।

मृतका की भांजी प्रीति ने पवन नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतका पवन के साथ करीब सात साल से लिव-इन में रह रही थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपित की तलाश में जुटी है।

लोनी थाना क्षेत्र की घटना

प्रेम नगर कालोनी में निसार एक मकान में किराए पर रहते हैं। मकान में द्वितीय तल पर फैजान उर्फ बहरा रहता था। निसार के घर से जाने के बाद फैजान उनके घर में जाता था। उनके विरोध के बाद फैजान मकान खाली कर चला गया था।

मकान खाली करते समय उसने निसार को धमकी दी थी कि यदि रिजवाना उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं रहेगी। शनिवार सुबह उसने रिजवाना की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। निसार ने फैजान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोनों मामलों में आरोपितों की तलाश की जा रही है। फैजान की गिरफ्तारी के लिए आठ से अधिक स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं सोमवार को प्रमिला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम हो सका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। हत्या के आरोपित पवन की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।
-राम किशन, एसीपी लोनी


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।