गाजियाबाद में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर भिड़ीं महिलाएं, थप्पड़ जड़े और बाल पकड़कर खींचे
गाजियाबाद की विंडसर पैराडाइज-2 सोसाइटी में लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक महिला ने शिक्षिका ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज-2 सोसाइटी में लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया।
आरोप है कि कुत्ते के साथ लिफ्ट में मौजूद युवती ने एक शिक्षिका से मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुत्ते के साथ थीं श्वेता दूबे
इंदिरापुरम के एक स्कूल में शिक्षिका हिना बारी विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूल से घर लौट रही थीं। सोसायटी की लिफ्ट में श्वेता दूबे अपने कुत्ते के साथ मौजूद थीं।
आरोप है कि वह किसी अन्य व्यक्ति को लिफ्ट में नहीं आने दे रही थीं। हिना ने लिफ्ट में जाने का प्रयास किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
हिना के साथ मारपीट
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्वेता ने कुत्ते की छड़ी से हिना के साथ मारपीट की। विरोध करने पर थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। शिक्षिका ने भी युवती को एक बार मारा है।
पीड़िता के मुताबिक, सोसायटी के गार्ड ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
एसीपी नंदग्राम ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर श्वेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
