विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 'शौर्यापुरम' की अड़चन दूर: NH-9 पर बसेगी हाईटेक टाउनशिप, दिल्ली-नोएडा के करीब मिलेगा आशियाना

Published: Tue, 21 Apr 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विकास के लिए शाहपुर बम्हैटा गांव की 10.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू हो गया ...और पढ़ें

GDA जमीन का अधिग्रहण शुरू करेगा। फोटो: आर्काइव

GDA जमीन का अधिग्रहण शुरू करेगा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. शाहपुर बम्हैटा में 10.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू

  2. आवासीय, व्यावसायिक भूखंड और ग्रुप हाउसिंग योजनाएं प्रस्तावित

  3. बेहतर आवास और रोजगार के अवसर मिलेंगे लोगों को

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विकास को गति देने के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएच-9 क्षेत्र में स्थित शाहपुर बम्हैटा गांव की करीब 10.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

इसके बाद वर्ष 2014 की संशोधित इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति और उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कई परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजनाओं में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के आदेश दिए गए हैं। एसआईए अध्ययन के लिए एजेंसी दो मई तक आवेदन कर सकती हैं।

छह मई को होगा एजेंसी का चुनाव 

छह मई को एजेंसी चयनित कर अध्ययन पूरा होने पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों के साथ ग्रुप हाउसिंग की योजनाएं लाई जा रही हैं। साथ ही सड़क, हरियाली और बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

इसी क्रम में करीब 205 एकड़ में शौर्यापुरम नाम से इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जा रही है। करीब 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण के बाद अब शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है। टाउनशिप के जरिये लोगों को बेहतर आवास और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एनएच-9 से दिल्ली, नोएडा, हापुड़ और मेरठ की कनेक्टिविटी बेहतर है। समय की बचत और आसान आवागमन के कारण दिल्ली-नोएडा में कार्यरत लोग भी इस क्षेत्र को रहने के लिए प्राथमिकता देते हैं।

शासन के निर्देश पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप को तेजी से विकसित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के बाद यहां आवासीय, व्यावसायिक भूखंड और ग्रुप हाउसिंग की योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

- प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, जीडीए

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद जिला अस्पताल में इलाज कराने के जाएं तो रहें सतर्क, भूल कर भी न करें ये काम; लगेगा जुर्माना