धू-धू कर जल उठी CNG कार, गाजियाबाद के लाल कुआं पुल के पास देर रात हादसा; घंटों जाम में फंसे रहे लोग
गाजियाबाद में लाल कुआं पुल के पास शुक्रवार देर रात एक मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार में आग लग गई। दमकल ...और पढ़ें
-1794022330794_m.webp)
सीएनजी कार में लगी आग। वीडियो ग्रैब
HighLights
गाजियाबाद के लाल कुआं पुल के पास कार में आग।
मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार में लगी भीषण लपटें।
आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में लाल कुआं पुल के पास शुक्रवार देर रात एक कार में आग लग गई। कार से लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा। इसके चलते करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि लाल कुआं पुल के नीचे एक गाड़ी में आग लगी है।
सीएनजी कार में आग लगी
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई। वहां पहुंचने पर मारुति स्विफ्ट सीएनजी कार में आग की चपेट में मिली। वाहन स्वामी अनिल भी मौके पर मौजूद थे।
दमकल कर्मियों ने तत्काल होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। लाल कुआं क्षेत्र से बुलंदशहर, मेरठ और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों के लिए बसों और अन्य वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है।
लेन पर ट्रैफिक रुकवाया
ऐसे में स्थानीय पुलिस की मदद से गाजियाबाद से बुलंदशहर जाने वाली लेन पर ट्रैफिक रुकवाया गया। इससे करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही।