डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने से पहले सौ बार सोचें, एक मुलाकात और जेब से साफ हुए 36 हजार रुपये
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित एक कैफे में हनीट्रैप का मामला सामने आया है, जहां डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर एक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में डेटिंग ऐप से दोस्ती कर युवक को फंसाया।
आरडीसी कैफे में खाने के बिल के नाम पर वसूली की।
पीड़ित से जबरन 36 हजार रुपये ठगे गए, केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आरडीसी के कैफे में युवाओं को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली का खेल जारी है। नए मामले में एक पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाने में मामूली खाने का 36 हजार का बिल बनाने जबरन उसे वसूलने का मामला सामने आया है।
मेरठ के एक युवक ने कविनगर थाने में युवती समेत कई लोगो के खिलाफ का कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के बनपुर निवासी विक्रांत उर्फ विशाल चिकारा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फ्रेंडशिप एप टिंडर पर सिमरन नाम की युवती से बातचीत हुई थी।
युवती ने अपना वाट्सऐप नंबर दिया और 17 सितंबर को उसे आरडीसी स्थित गौर माल के सामने मिलने बुलाया। वहां पहुंचने पर युवती ने अपना नाम प्रिया बताया और उसे गौर माल के पास स्थित लाइफ आफ रिंग्स क्लब ले गई।
युवती ने कई तरह का खाना ऑर्डर किया
आरोप है कि युवती ने कई तरह के खाने के आर्डर किए। कुछ देर बाद एक युवक 36 हजार रुपये का बिल लेकर पहुंचा। पीड़ित के अधिक बिल देने से मना करने पर वहां मौजूद मनिकांत शर्मा उर्फ अमन शर्मा, राहुल गुप्ता और चार-पांच अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि गाली-गलौज और धमकी देते हुए बिल चुकाने का दबाव बनाया गया। बाद में आरोपितों ने बिल के नाम पर 16 हजार रुपये आनलाइन और 20 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद पीड़ित को जाने दिया।
पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाने में प्रिया, मनिकांत शर्मा उर्फ अमन शर्मा, राहुल गुप्ता और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि मामले में शीघ्र आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
