विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टेरॉयड देकर युवक का कूल्हा खराब करने वाला इंदिरापुरम का जिम संचालक गिरफ्तार

Published: Fri, 15 May 2026 07:16 PM (IST)

इंदिरापुरम पुलिस ने एक जिम संचालक गुलजार खान को गिरफ्तार किया है, जिसने एक युवक को स्टेरॉयड और हानिकारक दवाएं दी थीं।

जिम संचालक गिरफ्तार। एआई जनरेटेड तस्वीर

जिम संचालक गिरफ्तार। एआई जनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. जिम संचालक ने युवक को स्टेरॉयड व हानिकारक दवाएं दीं।

  2. दवाओं के दुष्प्रभाव से युवक का कूल्हा खराब हो गया।

  3. इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी जिम संचालक को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने युवक को स्टेरायड व हानिकारक दवा देने वाले जिम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को स्टेरायड व हानिकारक दवा देने से पीड़ित का कूल्हा खराब हो गया था।

इसके बाद पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला है कि आरोपित एक कंपनी के प्रतिनिधि से इंजेक्शन व दवाएं लेता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि न्याय खंड-तीन में रहने वाले कमलकांत त्यागी उर्फ विक्की का कहना था कि उन्होंने 2023 में जिम जाना शुरू किया था। जिम संचालक व ट्रेनर गुलजार खान था।

गुलजार ने उन्हें मसल्स बेहतर बनाने के लिए कुछ खास आहार लेने के लिए कहा और अपने फर्जी मेडिकल व फिटनेस प्रमाणपत्र दिखाकर उन्हें झांसे में लिया।

इंजेक्शन हुए खराब

आरोपित ने उन्हें स्टेरायड के इंजेक्शन लगाए व बॉडी बनाने के लिए हानिकारक दवाएं दी। इसकी एवज में जिम संचालक ने उनसे 80 हजार रुपये लिए। इसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

चिकित्सक ने परामर्श के बाद स्टेरायड के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और उनके कूल्हे व शरीर के अन्य अंग खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने जिम संचालक गुलजार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित गुलजार खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आते थे और वह उनसे स्टेरायड समेत अन्य हानिकारक दवाएं लेता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।