विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 10 करोड़ रुपये के बोगस आईटीसी घोटाले का पर्दाफाश, एसआईबी की बड़ी कार्रवाई

Published: Thu, 08 Jan 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

वसुंधरा, साहिबाबाद में विशेष जांच शाखा ने 10 करोड़ रुपये के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का पर्दाफाश किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वसुंधरा में 10 करोड़ रुपये का बोगस आईटीसी घोटाला उजागर।

  2. फर्जी फर्मों को नौ माह में दिया गया आईटीसी लाभ।

  3. जीएसटी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वसुंधरा क्षेत्र में जीएसटी में पंजीकृत एक फर्म के खिलाफ विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि फर्म ने पंजीयन प्राप्त करने के महज नौ माह के भीतर फर्जी और अस्तित्वहीन फर्मों को आईटीसी का लाभ पास आन किया।

जांच टीम जब फर्म के घोषित व्यापार स्थल पर पहुंची तो वहां किसी प्रकार की वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं पाई गई और भी चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि जिस व्यक्ति के नाम और पते पर जीएसटी पंजीकरण लिया गया, उसने स्वयं को फर्म का स्वामी मानने से इनकार कर दिया।

संबंधित व्यक्ति ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसके दस्तावेजों का उपयोग कर किसने और कैसे जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया। बावजूद इसके फर्म द्वारा जीएसटी रिटर्न व कागजी अभिलेखों में लगभग 60 करोड़ रुपये की आयरन, स्टील और सीमेंट की बिक्री दर्शाई गई।

इसी फर्जी कारोबार के आधार पर लगभग 10 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी विभिन्न फर्मों को लाभ के रूप में दी गई, जो अब विभाग के निशाने पर हैं। सूत्रों के अनुसार, यह मामला संगठित कर चोरी, फर्जी पंजीकरण और आईटीसी धोखाधड़ी का है।

जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य फर्मों और व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही हैं। विभाग द्वारा जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक जोन दो आइएएस संदीप भागिया के निर्देशन में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो, जोन दो मोनू त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।