गाजियाबाद: शराब और चोरी से तंग दादा-चाचा ने रची हत्या की साजिश, पुलिस को सुनाई तीन बदमाशों की झूठी कहानी
गाजियाबाद के नंदग्राम में आशु हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसमें उसके दादा और चाचा को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें
-1789379470427_m.webp)
अश्वनी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश। AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में आशु हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
दादा और चाचा ने शराब व चोरी की आदत से तंग आकर की हत्या।
पुलिस को गुमराह करने के लिए बताई थी झूठी कहानी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम के नूर नगर में माता मंदिर के पास हुए आशु उर्फ अश्वनी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आशु की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके दादा और चाचा ने की थी। दोनों आशु की शराब पीने और चोरी करने की आदत से परेशान थे। कुछ दिन पहले आशु ने अपने दादा का मोबाइल भी चोरी कर बेच दिया था। इसी बात को लेकर परिवार में नाराजगी थी।
चारपाई पर लिटाकर फरार
हत्या के बाद दादा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अंधेरे में तीन लोग आशु को नशे की हालत में लेकर आए और चारपाई पर लिटाकर फरार हो गए। घटना का समय लाइट न होने के कारण दादा ने किसी का चेहरा न पहचानने की बात बताई थी। पुलिस को यह कहानी शुरू से संदिग्ध लगी।
पूरे इलाके में बिजली नहीं थी
पुलिस ने जब इलाके की बिजली व्यवस्था की जांच की तो पता चला कि घटना के समय पूरे इलाके में बिजली थी। सिर्फ आशु के घर में बिजली नहीं थी।
वहीं, जांच में सामने आया कि बिजली का बिल जमा न होने के कारण आशु के घर का कनेक्शन पहले से कटा हुआ था। इसी तथ्य ने दादा के अंधेरे में तीन लोगों के घर में घुसने के दावे पर सवाल खड़े कर दिए।
इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई। पुलिस ने मामले में दादा भीम सिंह और चाचा को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, माता-पिता की हत्या करने को तौलिए का भी किया इस्तेमाल
