विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, माता-पिता की हत्या करने को तौलिए का भी किया इस्तेमाल

Published: Thu, 23 Jul 2026 08:31 AM (IST)

गाजियाबाद में संपत्ति विवाद में माता-पिता की हत्या के आरोपी बेटों ललित और दीपक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज ...और पढ़ें

गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश का फाइल फोटो। सौ. स्वजन

गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश का फाइल फोटो। सौ. स्वजन

HighLights

  1. संपत्ति विवाद में बेटों ने की माता-पिता की हत्या।

  2. मुख्य आरोपी छोटे बेटे ललित ने तौलिए से गला घोंटा।

  3. दोनों आरोपी बेटों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में संपत्ति विवाद में सोमवार रात माता-पिता की हत्या करनेक के आरोपित बेटों ललित और दीपक उर्फ विक्की को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

छोटे बेटे ललित को बताया जा रहा मुख्य आरोपित

वहीं पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय छोटा बेटा ललित ज्यादा हमलावर था। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात छोटे बेटे ललित ने सबसे पहले अपने पिता गंगाशरण पर हमला किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने पहले तौलिए से पिता का गला घोंटने का प्रयास किया। इसके बाद उनका सिर दीवार में दे मारा। बीच-बचाव कर रही मां विमलेश को भी उसने नहीं बख्शा।

NCR News - 2026-07-22T073744.242

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित भाई। 

तौलिए से गला घोंटने का प्रयास

पुलिस के मुताबिक उसने मां का भी तौलिए से गला घोंटने का प्रयास किया और उनका मुंह दबा दिया। इस दौरान बड़ा भाई दीपक उर्फ विक्की भी उसके साथ मौजूद रहा और वारदात में सहयोग करता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि छोटे बेटे ललित का स्वभाव काफी उग्र था और परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

दोनों भाइयों ने जताया पछतावा

पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपने किए पर पछतावा भी जताया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। बुधवार को मृतक गंगाशरण के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा। मोहल्ले में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बुधवार को दंपत्ति की अस्थियां उनकी बेटियों ने ब्रजघाट जाकर गंगा में विसर्जित की हैं।

बच्चों के एक जैसे रखे नाम, बेटों ने जन्मदाता ही मार दिए

गंगाशरण और उनकी पत्नी बिमलेश के चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे और बड़ी बेटी का नाम उन्होंने दीपक और दीपिका रखा जबकि छोटे बेटे और छोटी बेटी का नाम उन्होंने ललित और ललिता रखा। सोमवार रात दोनों बेटों ने उन्हें इस दुनिया में लाने वाले माता-पिता को ही मार दिया।

यह भी पढ़ें- जिन हाथों से मिलती मुखाग्नि, उन्हीं हाथों से मिली मौत; मोदीनगर हत्याकांड की Inside Story

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, 8 साल पहले छोटे भाई की भी जान लेने की थी कोशिश

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपितों के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-

सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण