विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरने की वजह आई सामने, नई दिल्ली से आ रही थी गाड़ी

Published: Tue, 10 Feb 2026 08:43 AM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन के पास सोमवार सुबह नई दिल्ली से आ रही एक मालगाड़ी के दो पहिये कपलिंग टूटने ...और पढ़ें

साहिबाबाद क्षेत्र में पटरी से उतरी मालगाड़ी l सौ. आरपीएफ

साहिबाबाद क्षेत्र में पटरी से उतरी मालगाड़ी l सौ. आरपीएफ

HighLights

  1. मालगाड़ी के दो पहिये साहिबाबाद स्टेशन के पास पटरी से उतरे

  2. कपलिंग टूटने के कारण हुआ यह हादसा, कोई हताहत नहीं

  3. रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए, ट्रैक क्षतिग्रस्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नई दिल्ली से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के दो पहिये सोमवार सुबह नौ बजे पटरी से उतर गए। कपलिंग टूटने की वजह से यह हादसा हुआ है। शाम पांच बजे पहिये बदले गए। इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया।

मालगाड़ी विशाखापत्तनम से लोहा लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। यहां मालगाड़ी गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। सुबह नौ बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतर गए। पहिये उतरने की तेज आवास हुई।

आवाज सुनकर लोको पायलट ने मालगाड़ी रोक दिया। इसके बाद पीछे आ रहीं ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर चेक किया तो कपलिंग टूटी हुई मिली। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

मालगाड़ी में माल भरा होने के कारण उसे ठीक करने में तकनीकी टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तकनीकी टीम को मालगा़डी को पटरी पर लाने में आठ घंटे से भी अधिक का समय लगा। वहीं रेलवे ने हादसे की जांच का आदेश दिया है।

जांच टीम ने लोको पायलट, सहायक और अन्य स्टाफ से इसके बारे में जानकारी की है। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मालगाड़ी के पहिये उतरने से कुछ दूर तक ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पहिये ठीक करने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।