विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: साहिबाबाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज; एक गिरफ्तार

Published: Tue, 19 May 2026 06:25 PM (IST)

साहिबाबाद के अर्थला पाल रोड पर बच्चों की कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो

पुलिस कर रही मामले की जांच। फाइल फोटो

HighLights

  1. अर्थला पाल रोड पर घर में घुसकर मारपीट।

  2. बच्चों की कहासुनी के बाद हुआ विवाद।

  3. चार के खिलाफ रिपोर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला पाल रोड पर 17 मई को बच्चों में कहासुनी के बाद घर में घुसकर पीटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की थी। मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुटी है।

अर्थला पाल रोड निवासी रीना त्यागी ने बताया कि 17 मई को शाम करीब चार बजे मकान में ही किराये पर रहने वाले आकाश, पप्पू, नैन्सी और उमा उनके कमरे में घुस आए थे।

आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर आकाश ने हथौड़े से उनके सिर पर वार कर दिया था। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा था।

पति ने बीच-बचाव किया तो हथौड़े से वार कर किया घायल 

पति के बीच-बचाव करने पर आरोपितों ने उन्हें भी हथौड़े से वार कर घायल कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे। जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्ष एक मकान में किराये पर रहते हैं। दोनों पक्षों का सुबह के समय खुले में टायलेट करने को लेकर विवाद हो गया था।

शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कमरे में घुसकर झगड़ा किया था। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को आकाश की गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।