दहेज उत्पीड़न के केस पर पति ने वॉट्सएप स्टेटस पर लिख दिया 'तलाक, तलाक, तलाक', गाजियाबाद में FIR
गाजियाबाद में पहली बार व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति के खिलाफ ...और पढ़ें

वाट्सएप स्टेटस पर दिया तीन तलाक। फोटो: सांकेतिक
HighLights
गाजियाबाद में पहली बार व्हाट्सएप स्टेटस पर तीन तलाक का मामला
पति ने स्टेटस पर 'तलाक, तलाक, तलाक' लिखकर पत्नी को छोड़ा
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पूर्व में फोन कॉल, चिट्ठी और मैसेज भेजकर तीन तलाक देने के प्रकरण सामने आते रहे हैं लेकिन गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में पहली बार वाट्सएप स्टेटस पर पत्नी को तीन तलाक देने का प्रकरण सामने आया है।
आरोपी ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर पत्नी के लिए लिखा तलाक, तलाक, तलाक। पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वाट्सएप स्टेटस पर दिया तीन तलाक
इस्लाम नगर नूरानी मस्जिद के पास की रहने वाली तसनीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका निकाह सात मई 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जुबेर के साथ हुआ था।
शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उसे लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपी पति बार-बार तीन तलाक देने की धमकी देता था।
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज
प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पूर्व में पति जुबेर, ससुर मुन्तजीर, सास मुसईयदा, देवर जुनैद और ननद सानिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी पति ने अपनी हरकतों से बाज न आते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। तसनीम ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति जुबेर ने गत 21 मार्च को वाट्सएप स्टेटस पर तलाक-तलाक लिखा।
इस मामले की जानकारी परिवार व रिश्तेदारों ने आरोपी पति से बात करके लेनी चाही तो उसने साफ शब्दों में कहा कि उसने तसनीम को तलाक दे दिया है। खुद से उसे आजाद कर दिया है।
स्क्रीनशॉट सुरक्षित, पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों के तौर पर स्टेटस के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के खोड़ा में सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या, कमरे में चरपाई पर मिला शव
