गाजियाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची आवास विकास परिषद की टीम, किसानों ने किया विरोध
साहिबाबाद की अजंतापुरम योजना में आवास विकास परिषद की टीम को अतिक्रमण हटाने के दौरान किसानों के विरोध का सामना ...और पढ़ें
-1773766974062_m.webp)
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसानों का विरोध।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। अजंतापुरम योजना में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची आवास विकास परिषद की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने अधिकारियों और पुलिस बल के सामने विरोध जताया। किसानों का कहना है कि आवास विकास की टीम कब्जा लेने पहुंच गई, लेकिन अभी तक उन्हे मुआवजा नहीं दिया गया।
आवास विकास परिषद की टीम सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान लोनी रोड पर गांव भोपुरा, सिकंदरपुर, अफजलपुर और निस्तौली गांव के किसानों ने पहुंचकर विरोध जताया। किसानों के अनुसार आवास विकास के अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच कर कब्जा खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन उनके विरोध के चलते टीम वहां से चली गई।
चार गांवों की होगी पंचायत
किसानों का कहना है की कब्जा लेने से पहले उन्हे मुआवजा दिया जाए। वहीं किसानों का कहना है कि चार गावों की पंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता हवलदार राम ने बताया कि अजंता पुरम योजना में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने टीम पहुंची थी। किसानों ने इस दौरान विरोध जताया। टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है।
