विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जीवाड़ा कर गाजियाबाद के पते पर दिल्ली से बनवा लिए 24 पासपोर्ट, धोखाधड़ी में पोस्टमैन ने दिया साथ

Published: Sun, 01 Feb 2026 03:36 PM (IST)

गाजियाबाद के भोजपुर इलाके के पतों पर दिल्ली पासपोर्ट कार्यालय से 24 फर्जी पासपोर्ट जारी किए गए। पासपोर्ट कार्यालय को ...और पढ़ें

पुलिस की जांच में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। ( सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस की जांच में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। ( सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर दिल्ली के पासपोर्ट कार्यालय से मोदीनगर के भोजपुर इलाके के पतों पर 24 पासपोर्ट बीते साल जारी करा लिए। पासपोर्ट कार्यालय को शक होने पर उन्होंने पुलिस को जांच के लिए अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस की जांच में पर्दाफाश हुआ कि जिन पतों पर पासपोर्ट बनवाए गए हैं उन पतों पर आवेदक रहते ही नहीं है। सभी आवेदक फर्जी पाए गए।

पूरे मामले में पुलिस ने भोजपुर थाने में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि भोजपुर पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन अरूण कुमार और दो एजेंट से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमैन ने शुरूआती पूछताछ में बताया है कि पांच महीने पहले उससे प्रकाश सुब्बा और विवेक गांधी नामक व्यक्ति मिले थे।

कैसे हुआ मामले का पर्दाफाश?

दोनों आरोपितों ने पोस्टमैन से कहा कि उनके कुछ पासपोर्ट बनकर आने हैं। वह पते पर डिलीवरी करने की बजाय उनके हाथ में पासपोर्ट देगा तो वह प्रत्येक पासपोर्ट के बदले में दो हजार रुपये देंगे। पोस्टमैन ने उनकी बात मानी और लालच में आकर बिना डिलीवरी किए ही सारे पासपोर्ट हैंडओवर कर दिए।

मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब दिसंबर 2025 में रीजनल पासपोर्ट अधिकारी दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद पुलिस को पत्र लिखा गया था।उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर सारे पोसपोर्ट की सूची भेजी और जांच के लिए अनुरोध किया।

पुलिस की जांच में पूरे मामले का पता चला। सभी पासपोर्ट भोजपुर थानाक्षेत्र के भोजपुर, त्यौडी, अतरौली, कलछीना और सैदपुर हुसैनपुर के पते पर बने हुए हैं। किसी भी पासपोर्ट में पूरा पता नहीं लिखा हुआ है। सभी में गांव और थानाक्षेत्र ही लिखा हुआ है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, रामकुमारी, दलजीत सिंह, मोहिंद्र गौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, इंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरजीत कौर, जगमीत कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमैहर कौर, अरूण कुमार पोस्टमैन, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।