गाजियाबाद के भोजपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, 26 पर केस दर्ज; तीन हिरासत में
गाजियाबाद के भोजपुर में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह महीने से फर्जी आधार कार्ड और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। फर्जी पासपोर्ट बनाने का भोजपुर में पर्दाफाश हुआ है। फर्जी आधार कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज से पिछले छह महीने से पासपोर्ट तैयार किए जा रहे थे। दिसंबर 2025 में रीजनल पासपोर्ट अधिकारी दिल्ली से गाजियाबाद पुलिस को पत्र लिखा गया था।
जिसपर भोजपुर पुलिस ने छानबीन शुरू की। करीब 24 फर्जी पासपोर्ट सामने आए हैं। 2 नामजद व अज्ञात पर भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपित पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। प्रकरण में आज पुलिस प्रेस कॉन्फेंस कर सकती है।
भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप, तहसील पर प्रदर्शन
मोदीनगर के कस्बा पतला स्थित जनता डिग्री कालेज में समूह ग की भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए युवाओं ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को नामांकित ज्ञापन तहसीलदार मोदीनगर को सौंपा। शनिवार दोपहर कई युवक तहसील पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि जनता डिग्री कालेज में श्रेणी समूह ग की दो रिक्तियां निकाली गई थी। इनमें धांधली की गई है। मनमाने तरीके से चहेतों को भर्ती किया गया है। ऐसे में अन्य युवाओं के साथ छल हुआ है। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तहसीलदार ने मामले में जांच का भरोसा दिया। कपिल, विक्रांत, अनंत आदि मौजूद रहे। वहीं, कालेज प्रबंधन ने सभी आरोप निराधार बताए हैं।
