विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! आप भी तो नहीं खा रहे नकली काली मिर्च, गोंद और मैदा में डुबोकर चमकदार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 08:03 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोनी, गाजियाबाद में मैदा, गोंद और रिफाइंड से नकली काली मिर्च बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।

नकली काली।

नकली काली।

HighLights

  1. लोनी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली काली मिर्च फैक्ट्री पकड़ी।

  2. मैदा, गोंद और रिफाइंड से बनाई जा रही थी चमकदार काली मिर्च।

  3. छापेमारी में 13.34 लाख रुपये का मिलावटी माल जब्त किया गया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार रात लोनी स्थित केहर फार्म हाउस सेवा धाम बेहटा हाजीपुर में मसालों की फैक्ट्री पर छापा मारा।

अधिकारियों का दावा है कि यहां मैदा, गोंद और रिफाइंड से अच्छी गुणवत्ता की दिखने वाली काली मिर्च तैयार की जा रही थी। मौके से अधिकारियों ने 13.34 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक लोकेश कुमार गुप्ता निवासी बुद्ध विहार दिल्ली से पूछताछ की गई। घटिया स्तर की काली मिर्च को तैयार करने पर विभाग ने कार्रवाई की।

ऐसे बनाते थे काली मिर्च

मौके से तीन हजार किलोग्राम मैदा, 900 किलो गोंद, 1200 किलो काली मिर्च (कच्चा माल, छोटे दाने), 975 किलो काली मिर्च (तैयार माल, बड़े चमकदार दाने), 37 टिन 15-15 किलो रिफाइंड के बरामद किए गए।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 19.38.22

रिफाइंड से काली मिर्च को चमकदार बनाने का काम फैक्ट्री में चल रहा था। उन्होंने बताया कि जब्त माल की कीमत 13.34 लाख रुपये है।

विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला में फास्ट ट्रैक जांच करने की मांग की गई है।

गोंद और मैदा के पेस्ट में डुबोते हैं घटिया काली मिर्च

घटिया या कम वजन वाली काली मिर्च का आकार और वजन बढ़ाने के लिए इसे गोंद और मैदा के पेस्ट में डुबाेया जाता है। सूखाने के बाद चमकदार बनाने के लिए रिफाइंड का प्रयोग मिलावटखोर करते हैं।

यह भी पढ़ें- पनीर के कारोबार में बड़ा 'खेल', लागत से भी कम कीमत पर बिक्री; हापुड़ से चौंकाने वाली रिपोर्ट