विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, 7 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग; लाखों का नुकसान

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:48 AM (IST)

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। सात ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद की एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग

  2. सात दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

  3. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, फैक्ट्री का सामान क्षतिग्रस्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एविनिक्स डिजाइन कान्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली अग्निशमन केंद्र से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद अग्निशमन केंद्र से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कुल सात दमकल गाड़ियों की मदद से अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सात दमकल गाड़ियों से बुझाई आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के अनुसार रात करीब एक बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली अग्निशमन केंद्र से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चार फायर टैंकर रवाना किए गए।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग इमारत में भूतल पर लगी थी। अग्निशमनकर्मियों ने दो होज लाइन फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने पर वैशाली और साहिबाबाद से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

तीन ओर फैक्ट्रियां होने से चुनौती

फैक्ट्री भवन के तीनों ओर अन्य फैक्ट्रियां होने के कारण अग्निशमनकर्मियों को केवल सामने की ओर से ही आग बुझाने का काम करना पड़ा। भ

वन के अंदर आग और धुआं अधिक होने के कारण टीम के सदस्यों ने बी-सैट पहनकर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया। आग में फैक्ट्री में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अंडरपास काम के चलते कासगंज-दिल्ली और लालकुआं एक्सप्रेस का बदला समय, चेक करें डिटेल्स