विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में अंडरपास काम के चलते कासगंज-दिल्ली और लालकुआं एक्सप्रेस का बदला समय, चेक करें डिटेल्स

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:37 PM (IST)

गाजियाबाद में अंडरपास निर्माण के कारण कुछ ट्रेनों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन खंड पर अंडरपास निर्माण के लिए गर्डर लान्चिंग और आरसीसी बाक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इज्जतनगर मंडल से संचालित होने वाली दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे के मुताबिक 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक और आठ अक्टूबर को कासगंज से निर्धारित समय से 210 मिनट देरी से रवाना होगी। ट्रेन बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाती है।

वहीं 15059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक अक्टूबर को लालकुआं से 180 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रुद्रपुर, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार जाती है। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- बरेली में नकाटिया नदी को बचाने मैदान में उतरी सेना; जवानों के श्रमदान से तैयार होगा 11 हजार पौधों का 'ग्रीन कॉरिडोर'