विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में EV चार्जिंग के नाम पर कितनी वसूली? निगम की दर 5.90-6.20 रुपये यूनिट

Published: Sat, 29 Aug 2026 04:45 PM (IST)

गाजियाबाद में विद्युत निगम ने हाईराइज सोसायटियों के लिए ईवी चार्जिंग की रियायती दरें तय की हैं। हालांकि, बिल्डर और ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. निगम ने ईवी चार्जिंग के लिए रियायती दरें निर्धारित की हैं।

  2. गाजियाबाद की 37 सोसायटियों में मनमानी वसूली के आरोप।

  3. उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क के ब्योरे की मांग कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हाईराइज सोसायटियों में ईवी चार्जिंग के लिए विद्युत निगम ने रियायती दर तय कर रखी है। एलएमवी-11 श्रेणी में मल्टीस्टोरी सोसायटियों के लिए एलटी कनेक्शन पर 6.20 रुपये प्रति यूनिट और एचटी कनेक्शन पर 5.90 रुपये प्रति यूनिट दर है।

साथ ही फिक्स चार्ज नहीं लिया जाता। जिले की 37 हाईराइज सोसायटियों में ईवी चार्जिंग के कनेक्शन हैं। वहीं, सोसायटियों में सिंगल प्वाइंट कनेक्शन होने के कारण ईवी चार्जिंग की व्यवस्था बिल्डर या एओए के नियंत्रण में रहती है। ऐसे में निगम की निर्धारित दर के मुकाबले वाहन मालिकों से कितनी राशि वसूली जा रही है, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

उपभोक्ताओं को दिया जाए ब्योरा

बिजली की दर निगम तय करता है, लेकिन सोसायटी स्तर पर अतिरिक्त वसूली का हिसाब स्पष्ट नहीं है। उपभोक्ताओं की माँग है कि यदि अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है तो उसका आधार और चार्जिंग के रखरखाव आदि का ब्योरा उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नोएडा सोसायटियों में बेसमेंट ईवी चार्जिंग को लेकर सुरक्षा पर सवाल, नई नीति की मांग

यह भी पढ़ें- बिहार के 23 जिलों में बनेंगे 129 ईवी चार्जिंग स्टेशन, 72 जगहों का सर्वे शुरू; इन जगहों पर होगी सुविधा