गाजियाबाद में 564 चार्जिंग स्टेशनों पर मिलेगी भारी छूट, दिन में रोजाना 7 घंटे तक लागू रहेगा नियम
गाजियाबाद में 564 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन चार्ज करने पर 20 प्रतिशत टीओडी छूट मिलेगी।
-1787567090189_m.webp)
गाजियाबाद में ईवी चार्जिंग पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट। AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद के 564 सार्वजनिक ईवी स्टेशनों पर 20% छूट।
सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चार्जिंग पर मिलेगा लाभ।
सौर ऊर्जा उपयोग और ग्रिड संतुलन में सहायक पहल।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के 564 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन चार्ज कराने पर 20 प्रतिशत टीओडी छूट मिलेगी।
जिले में करीब 80 हजार इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जिससे बड़ी संख्या में वाहन चालकों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। दिन में चार्जिंग बढ़ाने से सोलर बिजली की खपत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
अतिरिक्त सौर बिजली की खपत होगी
बताया गया कि तेज धूप में सौर बिजली का उत्पादन अधिक होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाने से वोल्टेज प्रबंधन की चुनौती रहती है। ऐसे में दिन में ईवी चार्जिंग बढ़ने से अतिरिक्त सौर बिजली की खपत होगी और ग्रिड संतुलित रहेगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा सोसायटियों में बेसमेंट ईवी चार्जिंग को लेकर सुरक्षा पर सवाल, नई नीति की मांग
छूट सिर्फ सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर
20 प्रतिशत छूट केवल सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर लागू होगी, घरेलू या निजी चार्जिंग पर इसका लाभ नहीं मिलेगा।
