विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं खंभे हो रहे तिरछे तो कहीं लटके बिजली के तार, हादसे का खतरा

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:32 PM (IST)

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बिजली के खंभे तिरछे होने और तार लटके होने से हादसों का खतरा बना ...और पढ़ें

हादसे का खतरा बरकरार। जागरण

हादसे का खतरा बरकरार। जागरण

HighLights

  1. ट्रांस हिंडन में बिजली के खंभे तिरछे, तार लटके।

  2. शालीमार गार्डन और शहीदनगर में हादसे का डर।

  3. विद्युत निगम को शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं खंभे तिरछे हो रहे हैं तो कहीं तारों के जाल लटके हुए हैं। इससे उन क्षेत्रों में हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है।

शालीमार गार्डन की पप्पू कॉलोनी में पोल तिरछा होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। एक पोल को दूसरे पोल के सहारे रोका गया है। साथ ही बिजली के तारों के जाल भी लटके हुए हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि पोल तिरछा होने से गिर सकता है। लोगों का कहना है कि अगर तेज हवा चलने पर पोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर विद्युत निगम में कई बार शिकायत की गई है।

इसके बाद भी अभी तक पोल को सही नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासी अशोक ने बताया कि कई स्थानों पर तो ये स्थिति है कि तार बहुत नीचे पर लटके हुए हैं। इससे लोगों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है।

शहीदनगर में भी जगह-जगह पोल हो रहे तिरछे

शहीदनगर में भी जगह-जगह पोल तिरछे हो रहे हैं। कई जगह पोल गल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम में की है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र पाठक ने बताया कि करीब दो किलोमीटर की दूरी में चार से पांच पोल गल रहे हैं। कई खंभे तिरछे भी हैं। इनसे हादसों का खतरा बना हुआ है।

बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं। जहां पोल गल रहे हैं या तिरछे हो रहे हैं उन्हें भी बदलवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
-अखिलेश सिंह, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बारिश के बीच करंट ने ली दो युवकों की जान, डिलीवरी ब्वॉय भी शामिल