विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बुजुर्ग से 23 लाख रुपये ठगे, निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफे का दिया था झांसा

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:58 AM (IST)

गाजियाबाद में एक 70 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर 23.33 लाख ...और पढ़ें

शातिर ने खुद को स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ बताकर धोखाधड़ी की।   (सांकेतिक तस्वीर)

शातिर ने खुद को स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ बताकर धोखाधड़ी की। (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर एक रिटायर्ड बुजुर्ग से 23.33 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने पीड़ित को निवेश पर 30 प्रतिशत मुनाफे का सपना दिखाया।

पीड़ित 70 वर्षीय बुजुर्ग खोड़ा निवासी सुरेश चंद्र शेखर ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया था, जहां खुद को स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ बताने वाले कथित प्रोफेसर प्रेम प्रकाश एक फर्जी प्लेटफार्म के जरिए निवेश की सलाह दी।

भरोसा जीतने के लिए ठगों ने सेबी से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। पीड़ित ने बीते महीने से लेकर इस महीने के बीच विभिन्न खातों में रुपए ट्रांसफर किए। जब उनके डिजिटल वालेट में मुनाफा 30 लाख रुपये दिखने लगा, तो उन्होंने इसे निकालने का प्रयास किया।

इस पर ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर 8.43 लाख रुपये की और मांग की। परेशान होकर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।