गाजियाबाद की ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में लगी आग, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
गाजियाबाद की एक ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री के जनरेटर में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर ...और पढ़ें
-1794626213229_m.webp)
गाजियाबाद में ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में आग लग गई। जागरण
HighLights
ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री के जनरेटर में लगी आग
दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर पाया काबू
समय रहते बड़ा नुकसान और जनहानि टाल दी गई
विनीत कुमार, गाजियाबाद। गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ड्राई फ्रूट्स पैकिंग फैक्ट्री में आज सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में लगे बड़े जनरेटर में लगी आग की लपटें आसपास तारों तक पहुंच गईं। इससे आग के फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने का खतरा पैदा हो गया।
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री में बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आज सुबह करीब 7 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री गोल्डन वैली ओवरसीज में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली शेषनाथ यादव के नेतृत्व में दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउजर मौके के लिए रवाना किए गए।
दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि फैक्ट्री में स्थापित बड़े जनरेटर में आग लगी हुई थी। आग विद्युत वायरिंग और तारों तक फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंच सकी।
फैक्ट्री में रखा अन्य सामान और आसपास की फैक्ट्रियां भी सुरक्षित बच गईं। मौके पर स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री मालिक लक्ष्य तलवार मौजूद रहे।