'मम्मी-पापा सॉरी, लव यू मेरी वाइफ', मैं जा रहा हूं... मौत से पहले डॉक्टर ने घर छोड़ा सुसाइड नोट
गाजियाबाद के मुरादनगर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक 30 वर्षीय पशु चिकित्सक का शव कार में मिला, जिसके घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
HighLights
30 वर्षीय पशु चिकित्सक का शव कार में मिला।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार से इंजेक्शन बरामद।
सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी थी।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। घर में सुसाइड नोट छोड़कर निकले 30 वर्षीय पशु चिकित्सक का शव ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपेस-वे पर कार में मिला। कार से एनस्थेसिया के पांच इंजेक्शन और सिरींज बरामद हुए हैं।
अंदेशा है कि इंजेक्शन के ओवरडोज से चिकित्सक की मौत हुई है। मुरादनगर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। चिकित्सक की गुमशुदगी गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में दर्ज है।
वहीं, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रत्येक एंगल पर छानबीन में जुटी है।
पशु चिकित्सक थे शिवम कार्तिकेय
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी में 30 वर्षीय शिवम कार्तिकेय भारद्वाज पशु चिकित्सक थे। उनका दिल्ली के लाजपत नगर में क्लीनिक है।
मंगलवार को क्लीनिक के बाद घर नहीं लौटे। फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। परेशान आकर नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रात में घर में छानबीन के दौरान एक नोट मिला। जिसमें लिखा था कि शिवम द्वारा आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
अब बुधवार दोपहर को चिकित्सक का शिवम का शव मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार में मिला। कार लाक हाेने के चलते शीशा तोड़कर दरवाजा खोलना पड़ा। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शिनाख्त कर स्वजन को सूचित किया। कार से एनस्थिसिया के पांच इंजेक्शन और सिरींज मिली।
मम्मी-पापा सॉरी, मैं जा रहा हूं...
घर में मिले सुसाइड नोट एक पेज का है। जिसमें लिखा है आप लोगों का कोई दोष नहीं है। मैं जा रहा हूं। मम्मी-पापा सॉरी। लव यू मेरी वाइफ। इस सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। इसकी राइटिंग जांच भी पुलिस कराने की तैयारी में है।
मुरादनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में गुमशुदगी नंदग्राम थाने में दर्ज है, वहीं की पुलिस आगे की जांच करेगी। - सुनील कुमार, एसीपी मसूरी
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फुटओवर ब्रिज पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
