विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 100 से अधिक चालान वाले चालकों के लाइसेंस होंगे रद, साथ ही मिलेगी ये सजा

Published: Thu, 09 Apr 2026 01:50 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:39 AM (IST)

गाजियाबाद में यातायात नियमों के आदतन उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस और आरटीओ ने 100 से अधिक ...और पढ़ें

गाजियाबाद में यातायात नियमों के आदतन उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इमेज एआई

गाजियाबाद में यातायात नियमों के आदतन उल्लंघनकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इमेज एआई

HighLights

  1. गाजियाबाद में आदतन यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई।

  2. 100 से अधिक चालान वाले 80 चालकों के लाइसेंस रद।

  3. जुर्माना भरने के बावजूद लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया।

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले आदतन वाहन चालकों पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 100 से अधिक बार चालान कटवा चुके चालकों के खिलाफ पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने संयुक्त रूप से सख्ती का निर्णय लिया है। ऐसे 80 चालकों की सूची पुलिस ने आरटीओ को सौंप दी है, जिनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी है।

अधिकारियों के मुताबिक इन वाहन चालकों पर अधिकांश चालान गंभीर यातायात उल्लंघनों जैसे तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप करना, गलत दिशा में वाहन चलाना और बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चलाने के कारण किए गए हैं। बार-बार नियम तोड़ने के बावजूद इन चालकों में सुधार नहीं दिखा, जिससे विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। खास बात यह है कि जिन चालकों ने अपने चालानों की राशि का भुगतान कर दिया है, वे भी इस कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि केवल जुर्माना भर देना पर्याप्त नहीं है, यदि कोई चालक लगातार नियमों की अवहेलना करता है तो उसकी ड्राइविंग पात्रता पर सवाल खड़ा होता है। इसी आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण जैसा कठोर कदम उठाया जा रहा है। इस संबंध में आरटीओ कार्यालय ने संबंधित चालकों का पूरा ब्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इस सख्ती से शहर में यातायात अनुशासन स्थापित करने में मदद मिलेगी और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगेगा।

जिन वाहन चालकों पर 100 से अधिक चालान हुए हैं, वे लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई आवश्यक हो गई है। केवल चालान की राशि जमा कर देना पर्याप्त नहीं है। यदि कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है, तो वह सड़कों पर दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाता है। ऐसे में उनके ड्राइविंग लाइसेंस का निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

- अशोक कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन

यह भी पढ़ें: UP Farmer's: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को करना होगा ये काम, क्या है पूरी बात?