डाबर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर गाजियाबाद में 23 लाख की ठगी, शातिरों ने नकली मेल आईडी से संपर्क कर ऐंठे रुपये
गाजियाबाद के अंकुर विहार निवासी जितेंद्र तिवारी को डाबर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 23.53 लाख रुपये का चूना लगा। ...और पढ़ें
-1769487904127_m.webp)
साइबर ठगों ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डाबर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तलाशकर आवेदन करना अंकुर विहार निवासी जितेंद्र तिवारी को महंगा पड़ा। साइबर ठगों ने उन्हें पहले डाबर के नाम से बनी मेल आईडी से संपर्क किया।
इसके बाद उनसे प्रोसेसिंग फीस, हैंडलिंग चार्ज, सिक्योरिटी राशि एवं अन्य खर्चों के नाम पर 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक 23.53 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित से लगातार खर्चों के नाम पर रुपए मांगे जाने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने रुपये मांगे। लेकिन ठगो ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने परेशान होकर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
