गाजियाबाद में पेंशनधारक के खाते से उड़ गए ₹4.88 लाख, बिना OTP बताए हैक हुआ फोन
गाजियाबाद में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल एपीके फाइल भेजकर हैक कर लिया। ठगों ने उज्जीवन बैंक की एफडी तुड़वाकर बचत खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए।
-1792232539761_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड।
HighLights
एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया गया।
उज्जीवन बैंक की चार एफडी समय से पहले तोड़ी गईं।
पीड़ित के खाते से 4.88 लाख रुपये निकाले गए।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर राजेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए।
ठगों ने पहले वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल तक पहुंच बनाई। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में जमा चार एफडी को समय से पहले तुड़वाकर उनकी रकम बचत खाते में स्थानांतरित की फिर खाते से रकम निकाल ली।
पेंशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए खोला एपीके
ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। राजेंद्र नगर निवासी पीड़ित अशोक कुमार बर्मन के मुताबिक 14 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वाट्सएप के जरिये ICICI पेंशन कार्ड नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी।
कैसे हुई ठगी?
फाइल के जरिये ठगों ने उनके मोबाइल तक पहुंच बना ली। इसके बाद उनकी जानकारी और सहमति के बिना उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में जमा चार एफडी समयपूर्व बंद कर दी गईं और उनकी रकम बचत खाते में पहुंचा दी गई। इसी दौरान उज्जीवन बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी हुई।
पीड़ित ने किसी को ओटीपी भी नहीं बताया था। इसके बावजूद उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- नोएडा-गाजियाबाद की 100 से ज्यादा सोसायटियों में चल रहे 231 जनरेटर, प्रदूषण पर रोक के आदेश बेअसर?
