विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में गैस बुकिंग के दौरान गलत लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, युवक के खाते से उड़े 99 हजार रुपये

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 10 May 2026 07:39 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के विजयनगर में एक युवक ने एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान गलत लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे ...और पढ़ें

गैस सिलिंडर बुकिंग के दौरान गलत लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी। (AI Generated Image)

गैस सिलिंडर बुकिंग के दौरान गलत लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. गाजियाबाद में गैस बुकिंग के दौरान साइबर फ्रॉड।

  2. गलत लिंक पर क्लिक करने से फोन हुआ हैक।

  3. पीड़ित के खाते से 99 हजार रुपये निकाले गए।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान एक गलत लिंक पर क्लिक करना युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने फोन हैक कर उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सम्राट चौक के पास सेक्टर-9 निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अप्रैल को वह गैस सिलेंडर बुक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गलती से एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक खुलते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया।

ऑनलाइव फ्रॉड का मुकदमा दर्ज

पीड़ित के अनुसार कुछ ही देर में उनके एचडीएफसी बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर विजयनगर थाने में आनलाइन फ्राड का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन और संबंधित खातों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड की शिकायतों का होगा जल्द निपटारा, झारखंड सरकार ने बनाया एडजुडिकेटिंग ऑफिसर; SOP लागू

यह भी पढ़ें- ₹40 हजार करोड़ के फ्रॉड केस में SC के सामने छलका अनिल अंबानी का दर्द, कहा- 'हो सकता है मेरे साथ धोखा हुआ हो'