गाजियाबाद रावण पुतला ब्लास्ट: पिता-पुत्र के बाद एक और कारीगर की मौत, दो का इलाज जारी
गाजियाबाद के साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते समय हुए ब्लास्ट में घायल कारीगर महेंद्र की उपचार के दौरान मौत ...और पढ़ें
-1791653878018_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
कारीगर महेंद्र की उपचार के दौरान हुई मौत।
रावण का पुतला बनाते समय हुआ था ब्लास्ट।
हादसे में अब तक तीन लोगों की जा चुकी जान।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर रामलीला मैदान सामुदायिक भवन में रावण का पुतला बनाते समय हुए ब्लास्ट में घायल कारीगर की उपचार के दौरान शनिवार शाम मौत हो गई।
कारीगर का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत उपचार चल रहा था। हादसे में घायल ठेकेदार और उसके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
दशहरे की चल रही थी तैयारी
लाजपत नगर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन और दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होना था। दशहरे की तैयारी को लेकर सामुदायिक भवन में पुतले तैयार किया जा रहे थे। पुतलों में लगाने के लिए विस्फोटक सामग्री लाई गई थी। सोमवार सुबह करीब सवार नौ बजे अचानक भवन में धमका हुआ था।
हादसे में पांच लोग घायल
हादसे में पुतले बनाने वाले ठेकेदार समेत पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को पहले निजी फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह हापुड पिलखुवा रमपुरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार अनिल कुमार की राजीव गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
दो का उपचार जारी
ठेकेदार के बेटे ऋषभ की हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि कारीगर महेंद्र का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी था। शनिवार शाम करीब छह बजे महेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल राजू और रजत का उपचार जारी है।
