विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कूलिंग पैड बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:47 PM (IST)

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक कूलर कूलिंग पैड बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आठ ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में आग लगी।

  2. ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली, बड़ा नुकसान हुआ।

  3. आठ दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर कूलर के कूलिंग पैड बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। घास और लकड़ी समेत ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एफ-21 स्थित शांति एंटरप्राइजेज में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में कोतवाली फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने टीन शेड के भवन में आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए वैशाली से दो वाटर ब्राउजर और साहिबाबाद से दो दमकल गाड़ियां और भेजी गईं।

चारों तरफ से होज पाइप बिछाकर पानी की बौछार की गई

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक चारों तरफ से होज पाइप बिछाकर पानी की बौछार की गई। करीब 2 बजे तक आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद भी दमकलकर्मी कूलिंग में जुटे रहे। सीएफओ का कहना है कि आग लगने के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आग से फैक्ट्री के काफी हिस्से में नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- लोनी में प्रॉपर्टी विवाद में हुई ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग, दो घायल; पिस्टल-तलवार बरामद