विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में रुद्र कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि, अभिभावकों ने निकाला कैंडल मार्च

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:28 AM (IST)

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में अभिभावकों ने रोहतांग दर्रे पर हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय छात्र रुद्र कुमार की याद में कैंडल मार्च निकाला।

गाजियाबाद में रुद्र कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि ( फोटो स्रोत : जागरण )

गाजियाबाद में रुद्र कुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि ( फोटो स्रोत : जागरण )

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय रुद्र कुमार की याद में रविवार शाम गोविंदपुरम स्थित गौड़ होम्स के गेट नंबर-दो से अभिभावकों ने कैंडल मार्च निकाला।

हाथों में मोमबत्तियां लेकर निकले लोगों ने रुद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रुद्र आकाश नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह गोविंदपुरम स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 11 के वाणिज्य वर्ग के छात्र थे।

पढ़ाई में होनहार होने के साथ ही वह फुटबाल के भी अच्छे खिलाड़ी थे। मंगलवार को स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों का एक समूह मनाली घूमने गया था। इसी दौरान समूह रोहतांग दर्रे की ओर पहुंचा।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या का पर्दाफाश, दोस्त की पत्नी पर थी नीयत; सुपारी देकर कराया कत्ल