विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरापुरम में कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी, हत्या की धमकी

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:11 AM (IST)

साहिबाबाद के इंदिरापुरम में एक कारोबारी से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

इंदिरापुरम में कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी ( एआई जेनरेटेज इमेज )

इंदिरापुरम में कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी ( एआई जेनरेटेज इमेज )

HighLights

  1. इंदिरापुरम के कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई।

  2. रंगदारी न देने पर हत्या और झूठे केस की धमकी।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपितों की तलाश।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि आरोपितों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर शव दिल्ली यमुना में फेंकने की धमकी दी है। आरोप है कि पहले भी आरोपितों ने धमकी देकर रंगदारी वसूली है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैबिटेट सेंटर के सुमित कुमार शर्मा का रियल स्टेट का कारोबार है। दर्ज एफआइआर में उन्होंने बताया है कि वैभव खंड निवासी चिराग जैन और नेब सराय एक्सटेंशन दिल्ली निवासी श्याम किशन सर्राफ गिरोह बनाकर उनसे रकम की वसूली कर रहे हैं।

आरोपित कई दिनों से उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपितों ने उन पर दबाव बनाने के लिए कुछ समय पहले दिल्ली में एक केस दर्ज करा दिया था।

तथ्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

बाद में पुलिस ने जांच के दौरान इसे झूठा पाया और केस को खत्म कर दिया। बावजूद इसके आरोपित लगातार उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। आरोप है कि अब आरोपितों ने 50 लाख रुपये की जगह एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

रंगदारी नहीं देने पर आरोपितों ने झूठे केस में फंसाने और हत्या कर शव यमुना में फेंकने की धमकी दी है। धमकी के बाद से उनका परिवार डरा सहमा हुआ है। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो और आरोपी गिरफ्तार