रेवाड़ी में नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, दो और आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के मामले में दो और आरोपियों, पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा को ...और पढ़ें

रेवाड़ी में नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
रेवाड़ी क्राइम ब्रांच ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा की हुई पहचान।
पहले पकड़े गए आरोपियों से मिली थी गांजा, शराब।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध रूप से नशा तस्करी के मामले में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पारस उर्फ जोनी निवासी गांव माजरा गुरदासपुर व धर्मबीर उर्फ मोटा निवासी गांव ढालियावास के रूप में हुई है।
इस मामले में तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 26 सितंबर को रेवाड़ी क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि गांव ढालियावास के इंद्रजीत उर्फ चुर्री तथा आकाश उर्फ मंत्री राजस्थान से अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) और अवैध शराब लाकर इलाके में बेचने की फिराक में हैं।
आरोपियों के पास से बरामद हुए नशीले पदार्थ
टीम ने कार्रवाई कर गांव ढालियावास में आरोपित के मकान के पास दबिश देकर दोनों युवकों को दबोच उनके कब्जे से एक किलो 238 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा व 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई थी।
आरोपितों ने बताया कि अवैध शराब उन्हें राकेश उर्फ राका निवासी गांव अलावलपुर हाल आबाद मोहल्ला महावीर नगर रेवाड़ी उपलब्ध करवाता था। वहीं, अवैध नशीला पदार्थ गांजा वे पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा के माध्यम से बेचते थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को दो आरोपित पारस उर्फ जोनी और धर्मबीर उर्फ मोटा को भी गिरफ्तार कर अदालत से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
