विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में हादसे के बाद 30 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में हुई मौत; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:00 PM (IST)

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक ब्लिंकिट राइडर दयाशंकर की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। भाई ने आरोप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद में ब्लिंकिट राइडर दयाशंकर की कैंटर टक्कर से मौत।

  2. भाई ने 30 मिनट तक इलाज न मिलने, हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले को दुर्घटना मानकर जांच कर रही, रंजिश का एंगल भी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: सिद्धार्थ विहार इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय दयाशंकर की मंगलवार रात डीपीसी चौराहे के पास कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह ब्लिंकिट में राइडर था और घटना के समय बाइक से चौराहे से गुजर रहा था।

हादसे के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा थानाक्षेत्र के गांव सुंदरपुर का रहने वाला था।

मृतक के भाई ने लगाया आरोप

मृतक के भाई विशेष ने हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दयाशंकर करीब 30 मिनट तक सड़क पर घायल हालत में तड़पता रहा, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में डायल-112 की गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विशेष ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए एक व्यक्ति पर दयाशंकर की हत्या करने और घटना को हादसे का रूप देने की साजिश का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस के स्तर से हादसे में कैंटर की टक्कर से घायल होने की बात सामने आई है।

उपचार मिलने में देरी का आरोप

सोमवार देर रात भी सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार 38 वर्षीय देवेंद्र को अस्पताल पहुंचाने में देरी की बात सामने आई थी। उपचार में देरी के बीच उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में लगातार दो घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पीएम किसान योजना के 20 हजार अटके मामलों का जल्द होगा निपटारा, लगेंगे खास शिविर