विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणा से दबोचा आरोपी किन्नर, भाजपा नेता के घर से चोरी हुए थे लाखों के गहने

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 18 Oct 2026 02:31 PM (IST)

गाजियाबाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्यागी के घर से लाखों के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस ...और पढ़ें

आरोपी किन्नर गिरफ्तार। AI जनरेटेड

आरोपी किन्नर गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. भाजपा नेता के घर से लाखों के गहने चोरी।

  2. आरोपी किन्नर हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार।

  3. चोरी हुए गहनों में से साढ़े चार तोले सोना बरामद।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्यागी के घर से बीते दिनों लाखों के गहने चोरी हो गए थे। इस मामले में एक किन्नर पर आरोप लगा था।

पुलिस ने आरोपी किन्नर को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ सोना भी बरामद किया है। मामले में एक दारोगा पर आरोपी पर 50 हजार रुपये छोड़ने का भी आरोप लगा है।

साढ़े चार तोले सोने के गहने बरामद

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के यहां से करीब सात तोले के गहने चोरी हुए थे, जिसमें से करीब साढ़े चार तोले सोने के गहने बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी किन्नर एक बाबा के साथ पीड़ित के यहां पूजा करने आया था, इसी दौरान गहने चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से मॉर्निंग वाक करने वालों से लूटपाट कर भाग आए थे मेरठ, मुठभेड़ में धरे गए हिस्ट्रीशीटर समेत दो स्नेचर